झाबुआ

आज होगा भोपाल में श्रमजीवी पत्रकारों का जंगी प्रदर्शन,,अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस 1 मई को मुख्यमंत्री को सौंपेंगे 21 सूत्री ज्ञापन,,,पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की होगी मांग..!

#Jhabuahulchul 

झाबुआ@आयुष पाटीदार 

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किए जाने की बहु प्रतीक्षित मांग को लेकर आज मजदूर दिवस पर भोपाल में जंगी प्रदर्शन होने जा रहा है।

संगठन के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया के नेतृत्व में आयोजित इस जंगी प्रदर्शन में प्रदेश भर से 3 हजार से भी अधिक श्रमजीवी पत्रकार एक जुट हो रहे हैं।

न्यू मार्केट स्थित समन्वय भवन में आयोजित इस रैली में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आने की पूरी संभावना है यद्यपि उनका कार्यक्रम नहीं मिला है लेकिन प्रशासन और पुलिस की गतिविधियों तथा अभी तक मुख्यमंत्री का 1 मई का कार्यक्रम आरक्षित होने से लगता है कि मुख्यमंत्री आ रहे हैं। 

मुख्यमंत्री जी की हमे प्रतीक्षा रहेगी लेकिन प्रदेश सरकार में स्थानीय शासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, युवा कल्याण एवं सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग तथा हमारे भोपाल के सांसद आलोक शर्मा, होशंगाबाद सासंद दर्शन सिंह चौधरी समन्वय भवन पहुंच रहे हैं। श्री चौधरी ने पिछले दिनों संसद में पत्रकार सुरक्षा लागू करने की हमारी मांग की जोर शोर से उठाया था इस अवसर का लाभ लेते हुए हमारा संगठन दर्शन चौधरी को सम्मानित भी करने जा रहा है।

यह रैली 11.30 अपराह्न साढ़े ग्यारह बजे समन्वय भवन में सरस्वती पूजन के साथ आरम्भ हो जाएगी।अतिथि सत्कार की औपचारिकताओं के बाद आयोजन समिति के संयोजक रिजवान अहमद सिद्दीकी घायल होने के बाबजूद स्वागत भाषण देंगे तथा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मुख्यालय और होशंगाबाद संभाग के प्रभारी दिलीप सिंह भदौरिया मुख्यमंत्री को दिए जाने वाले 21 सूत्रीय ज्ञापन का पाठ करेंगे। इसके बाद प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया मुरैना महा अधिवेशन में मुख्यमंत्री जी को दिए गए 6 सूत्रीय मांग पत्र का स्मरण दिलाने हेतु पाठ करेंगे और पत्रकार सुरक्षा कानूल लागू करने की अपनी मांग दोहराएंगे। संगठन की महिला प्रकोष्ठ की संयोजक अनीता चौबे यदि बोलने की स्थिति में रहीं तो अपने विचार रखेंगी। स्मरणीय है कि लिफ्ट के अचानक गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हुए प्रदेश के महासचिव सुनील कुमार त्रिपाठी आयोजन में शामिल नहीं हो सकेंगे।

उनकी सर्जरी हुई है।इसके बाद यदि मुख्यमंत्री जी आकर कुछ घोषणा करेंगे जैसी कि उम्मीद है। सभा के बाद आभार रैली आरम्भ करेंगे। अन्यथा यही रैली काफी हाउस के सामने से आरम्भ होते हुए न्यू मार्केट स्थित ब्रजवासी मिष्ठान भंडार के सामने से होते हुए टीटी नगर थाने के सामने से होते हुए रंग महल टॉकीज चौराहे से मुड कर रोशन पूरा चौराहे पर पहुंचेगी।

वहां जाकर अग्रिम कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा। यह सब मुख्यमंत्री के आने या ज्ञापन लेने के समय देने पर निर्भर करेगा।

जिले से सभी पत्रकार भोपाल पहुंचे हैं 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!