दीपों की आभा से आलोकित हुआ रायपुरिया, ज्ञान यज्ञ के साथ गूंजा मानवता का संदेश….

रायपुरिया@राजेश राठौड़
अखंड ज्योति शताब्दी वर्ष और परम वंदनीय माताजी के जन्म शताब्दी वर्ष के पावन उपलक्ष्य में जिला झाबुआ के ग्राम रायपुरिया में पाटीदार समाज द्वारा आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अंतर्गत अखिल विश्व गायत्री परिवार पेटलावद के तत्वावधान में भव्य दीप यज्ञ एवं ज्ञान यज्ञ संपन्न हुआ।
आचार्य डॉ देवेंद्र जी शास्त्री (धारिया खेड़ी वाले) के ओजस्वी नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में जब एक साथ 2400 दीपक प्रज्वलित किए गए, तो पूरा वातावरण ऐतिहासिक आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा।
इस गरिमामयी अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए सत्प्रवृत्तियों को जीवन में उतारने और दुष्प्रवृत्तियों के उन्मूलन का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से नशामुक्ति, बाल संस्कार, नियमित साहित्य वाचन, मंत्र लेखन और घर-घर यज्ञ की परंपरा को पुनर्जीवित करने पर बल दिया गया। वक्ताओं ने उत्तम संस्कारों के प्रसार को समाज की मुख्य आवश्यकता बताते हुए उपस्थित परिजनों को श्रेष्ठ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। रायपुरिया सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में उमड़े जनसमुदाय और मातृशक्ति ने इस दीप यज्ञ के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने और बुराइयों को त्यागने का सामूहिक संकल्प लिया।
आयोजन की सफलता में गायत्री परिवार के समर्पित सदस्यों और पाटीदार समाज के कार्यकर्ताओं ने कंधा से कंधा मिलाकर सहयोग किया। कार्यक्रम के कुशल संचालन और व्यवस्थाओं में जीवन भट्ट, सत्यनारायण पालीवाल, कृष्णसिंह राठौर, रजनीकांत शुक्ला, राजेंद्र मोरिया, निलेश राठौर, चेतन शर्मा, प्रकल्प पंवार, तुषार गोयल, हेमांग भट्ट और जगदीश मिस्त्री सहित स्थानीय परिजनों की भूमिका सराहनीय रही।
इनका भी सहयोग सराहनीय रहा
वहीं पाटीदार समाज की ओर से जमनालाल पाटीदार, दिनेश पाटीदार, नानालाल पाटीदार, अध्यक्ष राजेश पाटीदार, नंदकिशोर मकक्षा, रामेश्वर मकक्षा, रामेश्वर पाटीदार, गंगाराम पाटीदार, विनोद पाटीदार, सुरेश पाटीदार, मीडिया प्रभारी रामलाल पाटीदार, रमेश चोयल, नारायण जी पाटीदार, हरीराम पाटीदार और मुकेश पाटीदार (बनी) सहित समस्त कार्यकर्ताओं और महिला मंडल ने अपना सक्रिय योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में गायत्री परिवार द्वारा सभी सहयोगियों और उपस्थित समाज जनों का आभार व्यक्त करते हुए शांति पाठ के साथ आयोजन का समापन किया गया।





