आंगनवाड़ी केंद्र में पोषण पखवाड़ा का हुआ आयोजन…

#Jhabuahulchul
पेटलावद@ओपी मालवीय
09 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों में 8 वा पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों में कुपोषण को कम करना है। इस वर्ष का मुख्य फोकस जीवन के पहले 6 वर्षों में मस्तिष्क का विकास और संतुलित पोषण के प्रति जागरूकता फैलाना है। इसी क्रम में नगर की समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। बुधवार को वार्ड नंबर 08 सेक्टर पेटलावद – 01 में आंगनवाड़ी केंद्र में वार्ड की महिलाओं ओर बच्चों की उपस्थिति और पेटलावद सुपरवाइजर श्रीमति शीला हरवाल के नेतृत्व में आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सुपर वाइजर श्रीमती शीला हरवाल ने स्वस्थ जीवनशैली और संतुलित आहार के प्रति जागरूकता, बच्चों और महिलाओं के लिए पोषण, संतुलित आहार, स्वच्छता पर महत्व, गर्भवती महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य आदि के बारे में विस्तृत रूप से उपस्थित महिलाओं को बताया। साथ ही कार्यक्रम में विभाग के बीसी साहब, आयुष विभाग से देसाई मेम ओर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमति संगीता चौहान ने भी महिलाओं को संबोधित किया। इस दौरान श्रीमति लक्ष्मी चौहान, श्रीमति संगीता भूरिया ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। आयोजन में प्रदर्शनी के माध्यम से भी जागरूकता लाने का प्रयास किया गया।





