पेटलावद
मुथा जिला कांग्रेस के कोषाध्यक्ष नियुक्त….!

#Jhabuahulchul
पेटलावद डेस्क। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, झाबुआ विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका, पूर्व विधायक पेटलावद वालसिंह मेड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष सोनल जसवंत भाभर एवं पेटलावद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सलीम शेख की अनुशंसा पर राजकुमार मुथा को जिला कांग्रेस का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष व्यक्त किया जा रहा है तथा राजकुमार मुथा को नई जिम्मेदारी के लिए बधाइयां दी जा रही हैं।




