अंबे माता मंदिर पर गरबो की धूम,,महाआरती के बाद होते हैं गरबे..!

#Jhabuahulchul
सारंगी@संजय उपाध्याय
चमत्कारी अंबे माता मंदिर पर प्रतिदिन महा आरती के बाद आकर्षक गरबे खेल जा रहे हैं,। माता के मंदिर में अखंड ज्योत पावागढ़ गुजरात से पैदल चलकर मां के भक्त लाए हैं इस मंदिर में 17 वर्षों से पावागढ़ गुजरात पैदल जाकर मां के भक्त ज्योत लेकर आते हैं इस ज्योत की स्थापना एकम के दिन मां की पूजन करने के बाद स्थापित की जाती है एकम से लेकर नवमी तक मंदिर में पंडित के द्वारा पाठ किया जाता है शाम को महा आरती होने के बाद बालक एवं बालिकाओं द्वारा गरबा रास खेला जाता है प्रतिदिन अलग-अलग तरह की प्रसाद मां के भक्तों द्वारा वितरण की जाती है सुबह से शाम तक मंदिर पर मां के दर्शन के लिए मां के भक्तों का आना-जाना लगा रहता है मंदिर एवं पूरे गरबा पांडाल को आकर्षक लाइटों से सजाया गया है झिलमिल लाइटों में मां के भक्तों द्वारा गरबा खेला जाता है गरबा देखने के लिए बड़ी संख्या में मां के भक्त शामिल होते हैं इन नौ दिनों में हर कोई मां का भक्त मां की आराधना में लगा हुआ है



