खवासा

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद सेक्टर स्तरीय प्रस्फुटन समितियों का एक दिवसीय क्षमता वर्धन प्रशिक्षण..

#Jhabuahulchul 

खवासा@आनंदीलाल सिसोदिया 

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड थांदला जिला झाबुआ के द्वारा नवांकुर योजना के अंतर्गत गांव की प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमे विकासखंड थांदला के खवासा सेक्टर की प्रस्फुटन समितियों और नवांकुर सखियों का प्रशिक्षण पंचायत भवन खवासा मे किया गया।

इस प्रशिक्षण मे मुख्य अतिथि के रूप मे पूर्व विधायक श्री कलसिंह जी भाभर एवं इंदौर से आये समाजसेवी श्री मोहन जी जोशी एवं खवासा सरपंच गंगाबाई खराड़ी उप सरपंच मनोहर बारिया, खवासा मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि देवी सिंह देवदा, सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिसोदिया, उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उदेश्य समितियों के सदस्यो को उनकी भूमिका दायित्व व उनके कार्यों व समाज मे उनके दायित्वों व प्रभावी संचालन के लिए प्रशिक्षण करना है।
प्रशिक्षण के प्रारम्भ मे जन अभियान परिषद की विकासखंड समन्वयक श्रीमती वर्षा डोडीयार द्वारा कार्यक्रम की रुपरेखा व मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के बारे मे विस्तार से बताया एवं प्रशिक्षण की रुपरेखा बताई गयी।

मुख्य अतिथि श्री कलसिंह जी भाभर द्वारा अपने सम्बोधन मे पर्यावरण संरक्षण जल, जंगल, जमीन,एवं कैसे हम अपने आसपास के पौधों को पहचाने और उपयोग करे और पेड लगाए और फलदार पेड लगाए जिससे पर्यावरण भी हराभरा रहेगा और उन फलो से हमारी आर्थिक स्थित भी मजबूत होंगी।

इंदौर से आये मोहन जी जोशी जी द्वारा भी प्राकृतिक कृषि के बारे बताया 

प्रशिक्षण मे नवांकुर संस्था के अध्यक्ष श्री कमजी भाई कटारा द्वारा समग्र ग्राम विकास की अवधारणा के बारे मे बताते हुए कहा की विकास की शुरुआत पहले स्वयं के बदलाव से होंगी हमें सबसे पहले स्वैच्छिकता के भाव अपने अंदर जगाना होंगे तभी हम गांव के विकास के बारे मे प्रयास करेंगे शुरुआत मे छोटे छोटे कार्यों को कर के हम अपने कार्यों को मजबूत कर सकते है एवं समितियों के दस्तावेजकरण के बारे मे संपर्ण जानकारी दी गयी जिसमे प्रमुख रजिस्टर बैठक रजिस्टर, आगंतुक, गतिविधि, केस बुक, वाउचर फाइल, आय व्यय रजिस्टर, आवक फाइल, जावक फाइल, व समिति के कार्यों को किस प्रकार हम संझो के रखे के बारे मे बताया गया।

स्वैच्छिक संगठन के सत्र में सुश्री रानू राठौर ने बताया कि गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) किस प्रकार गांवों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और समाज के पिछड़े एवं वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने में सहयोग करते हैं। उन्होंने बताया कि स्वैच्छिक संगठनों का कार्यक्षेत्र देश-विदेश तक फैला हुआ है और समाज के विकास के लिए सक्रिय सहभागिता की आवश्यकता है।

कार्यक्रम का संचालन नवांकुर संस्था के सचिव अनिल जी कटारा द्वारा किया गया प्रशिक्षण उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाणपत्र वितरित किये गए एवं कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन मनीष भाई पाटीदार जी द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!