झकनावद में एक दिवसीय बैठक सहप्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न..

#Jhabuahulchul
झकनावदा@नारायण राठौड़
दिनांक 11 मार्च को मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, पेटलावद (जिला-झाबुआ) के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था झकनावदा सोशल फाउंडेशन द्वारा “ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियो” का एक दिवसीय बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आजीविका भवन झकनावदा में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का श्री गणेश भारत माता एवं मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में पारसमल जैन (पूर्व जिला मंत्री भाजपा), जन अभियान परिषद् ब्लॉक समन्वयक प्रवीण पवार, कृषि विभाग से ग्राम सेवक विजय सिंगार, शिक्षिका श्रीमती प्रमिला पाटीदार उपस्थित रहे।
जन अभियान परिषद् ब्लॉक समन्वयक प्रवीण पवार ने जन अभियान परिषद का परिचय, स्थापना गठन और भूमिका पर प्रकाश डाला, प्रस्फुटन, नवांकुर संस्था समिति के कार्यों को विस्तारपूर्व बताया और मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता पाठ्यक्रम को जानकारी प्रदान की
प्रथम सत्र में मध्यप्रदेश जन अभियान की परिकल्पना स्वैच्छिक सामूहिकता एवं स्वालंबन विषय पर संस्था प्रमुख प्रवीण यादव द्वारा रखा गया।
द्वितीय सत्र में स्वयंसेवी संस्थाओं का गठन एवं प्रबंधन और जीव संरक्षण को लेकर पशुपालन विभाग के बारे में सारंगी सेक्टर प्रभारी राजू सोलंकी द्वारा बताया गया।
तृतीय सत्र कृषि विभाग से AEO ग्राम सेवक विजय सिंगार द्वारा कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी एवं जैविक खेती आज के समय में क्यों जरूरी है इसके बारे में विस्तार से चर्चा की गई ।
चतुर्थ सत्र में शिक्षिका श्रीमती प्रमिला पाटीदार द्वारा समग्र ग्राम विकास की अवधारणा और राइट टू एजुकेशन एक्ट (शिक्षा का अधीन अधिकार अधिनियम के बारे में पर मौजूद निजी संस्थानों में निशुल्क बच्चों के प्रवेश के बारे में विस्तार से बताया गया।
अंतिम सत्र प्रस्फुटन समिति के दस्तावेजीकरण के बारे में वकील वसुनिया द्वारा विस्तार से बताया गया और संस्था प्रमुख ने आदर्श ग्राम एवं जन सूचना केन्द्र की जानकारी देते हुए। सीएम सोशल इंटर्न श्री निलेश मैडा द्वारा शासकीय योजनाओं को प्रमुखता से प्रसार प्रचार कर अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ मिले इसकी विस्तृत जानकारी दी गई।
समापन कार्यक्रम में हरीश राठौर द्वारा बताया गया कि *मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद शासन की योजनाओं का लाभ जमीन स्तर पर देने का प्रयास करती है उसी प्रकार पत्रकार भी अपने अपनै प्लैटफार्म पोर्टल सोशल मीडिया के माध्यम से शासन की योजना आम जन तक पहुंचाती है
सभी उपस्थित प्रतिभागियों को उपस्थित अतिथियों पारसमल जैन, हरीश राठौड (भारतीय पत्रकार संघ प्रदेश उपाध्यक्ष), नारायण राठौड (झाबुआ हलचल+अखिल मंथन), ग्राम सेवक विजय सिंगार द्वारा प्रमाण पत्र भी वितरित कर स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलाया गई, कार्यक्रम में सेक्टर नवांकुर संस्था प्रभारी मनीष मेडा, परामर्शदाता दीपिका गवली, प्रस्फुटन समिति के सदस्य, नवांकुर सखी छात्र उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन प्रवीण यादव ने किया और अंत में सभी का आभार मनीष मैडा द्वारा माना गया।




