सारंगी
स्व. शांतिलाल जी पीपाड़ा (आयु 90 वर्ष) का नेत्रदान, दो लोगों को मिलेगी नई रोशनी..!

#Jhabuahulchul
सारंगी@संजय उपाध्याय
तेरापंथ युवक परिषद के सहयोग से सारंगी निवासी स्वर्गीय शांतिलाल जी पीपाड़ा (90 वर्ष) का नेत्रदान सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। उनके पुत्र राजेंद्र पीपाड़ा, राकेश पीपाड़ा एवं अभय पीपाड़ा ने सहमति देकर इस पुण्य कार्य को पूरा कराया।
परिवार के इस प्रेरणादायक निर्णय से दो नेत्रहीन व्यक्तियों के जीवन में नई रोशनी पहुंचेगी। नेत्रदान की पूरी प्रक्रिया दाहोद के दृष्टि नेत्रालय के माध्यम से सम्पन्न हुई।



