काकनवानी

पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक प्राथमिक विभाग शाला झकनावदा में पूर्व छात्रों का आभार एवं मान सम्मान समारोह हुआ आयोजित, मंत्री भूरिया ने नवीन कक्ष का फीता काट कर किया शुभारंभ..!

पूर्व छात्रों ने प्रेरणा देने का कार्य किया – सुश्री निर्मला भूरिया…

#Jhabuahulchul 

झकनावदा@नारायण राठौड़ 

झाबुआ जिले के झकनावदा नगर में पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राथमिक विभाग में आज पूर्व छात्रों का आभार एवं सम्मान समारोह का आयोजन भव्य रूप से किया गया।

यह आयोजन पूर्व छात्रों द्वारा पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राथमिक विभाग में परम पूज्य गुरुदेव महंत श्री काशी गिरी जी महाराज के नाम से एक कक्ष के निमार्ण के लिए दानदाताओं द्वारा सहयोग राशि 275000 (दो लाख पचहत्तर हजार) रूपये प्रदान की गई।
शिक्षा के क्षेत्र में यह योगदान अनुकरणीय पहल निश्चित ही जिले में ही नहीं प्रदेश के लिए भी एक प्रेरक मिसाल बनेगी । जिससे शाला में पढ़ने आने वाले बच्चे के लिए निरन्तर प्रगति, ध्येय, सद्भावना, शिक्षा सृजन का विकाश हो ,उसी के तहत आज पूर्व छात्रों का सम्मान समारोह हुआ जिसमें मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश की महिला एवं बाल विकास विभाग कैबिनेट मंत्री सूश्री निर्मला भूरिया एवं विशेष अतिथि झाबुआ जिले के वरिष्ठ पत्रकार चंद्रभान सिंह भदौरिया रहे ।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां शारदा के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर किया गया । नन्हे मुन्हें बच्चों द्वारा मॉदल (आदिवासी ढोल) पर नृत्य कर स्वागत अभिनंदन किया गया ।

इस सम्मान समारोह में केबिनेट मंत्री सूश्री निर्मला भूरिया का एवं मंच पर उपस्थित वरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुर भूपेंद सिंह राठौर, सेवानिवृत वरिष्ठ अध्यापक राकेश कुमार मग एवं पूर्व छात्रों का गले में माला दुप्पटा पहनाकर कर संस्था प्राचार्य रमेश कुमार चौरसिया, प्रधानाध्यापक हेमेंद्र कुमार जोशी एवं स्टाफ के द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया एवं मंचासिन अतिथियों द्वारा सभी पूर्व छात्रों,व्यापारियों, पत्रकारों, शिक्षकों का दुप्पटा माला पहनाकर मोमेंटो भेट किया गया तत्पश्चात सुश्री भूरिया ने पूर्व छात्रों की सराहना करते हुवे कहा कि ये कार्य प्रेरणा देने वाला है और आने वाले समय में भी दूसरे लोग इससे प्रेरणा लेंगे।
ओर इस प्राथमिक शाला में 3 शिक्षक अपनी सेवा जनभागीदारी के माध्यम से प्रदान कर रहे उनका वेतन कम होने की खबर जैसे ही निर्मला दीदी को पता चली उन्होंने मंच से ही अपनी ओर से उन शिक्षकों को प्रतिमाह 500-500 रूपये देने की बात कही ।

यह रहे पूर्व छात्र जो भामाशाह बनकर सहयोग करते आ रहे

अमित कुमार रमेश चंद जी बोहरे ,ठाकुर परीक्षित सिंह जितेंद्रसिंह जी राठौर, प्रदीप कुमार बापू लाल जी पालरेचा,ठाकुर महेंद्र सिंह जितेंद्र सिंह जी राठौर, डॉक्टर सुनील कुमार सुदामा जी मिस्त्री , श्रेणिक कुमार जसकरण जी कोठारी ,श्री राम रूपचंद जी मिस्त्री, राजेश, चंदन धनराज जी कासवा ,जितेंद्र रतनलाल जी राठौड़, मनोहर कालू जी वसुनिया ,राजेंद्र हमीर मलजी कासवा ,धनराज हुकमीचंद जी भागू, संजय कुमार शांतिलाल जी मेहता, पंकज सुरेश जी राठौड़,श्री मति विमला देवी वासुदेव जी त्रिवेदी, स्व रितिका इंद्रप्रकाश जी जोशी, संदीप कुमार भगवतीलाल जी पाटीदार, राकेश मांगीलाल जी लच्छेटा, हरीश गोपाल सुभाष जी सोनी,फकीरचंद मोहनलाल जी माली, राजेश डॉ इंदमल जी व्होरा,दुर्गेश रमेशचंद जी लोहार, देवेंद्र महेश जी श्रीवास्तव, जितेंद्र सिह हिम्मत सिंह जी सोलंकी,दिनेश झमकलाल जी मांडोत, कमलेश पुष्करण जी सोनी,निलेश अनोखीलालजी कोटडिया, जितेंद्र अनोखीलालजी कासवा, मनीष शेतानमलजी कुमत, दामोदर वर्दीचंद जी पडियार, जीवन राधेश्याम जी बैरागी, श्रीकांत,रविकांत रामलखन जी यादव ,रमेश कुमार रामभरोसेजी चौरसिया ,श्रीमती मोनू गगनजी सोलंकी, श्रीमती कलावती मुकेश जी मकवाना ,हरीश शांतिलाल जी सोलंकी ,अर्पित राजेंद्र कुमार जी वोहरा, राकेश कुमार मनोहर लालजी मग, संजय कैलाश जी लोहार, उदय सिंह कलजी गामड़ आदि

कार्यक्रम का सफल संचालन शत्रुघ्न मालवीय ने किया ओर आभार व्यक्त नारायण दास वैरागी द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!