झाबुआ जिले में बंद का मिला-जुला असर, कहीं बाजार बंद तो कहीं सामान्य जनजीवन, जब जिले में ही एक नहीं हो पा रहे है, तो देश में कैसे होंगे…?

#Jhabuahulchul
स्पेशल रिपोर्ट@झाबुआ हलचल टीम
झाबुआ जिले में गौहत्या के विरोध में हिंदू संगठनों द्वारा 27 जनवरी को आहूत बंद का असर जिलेभर में मिला-जुला देखने को मिला। जहां जिले के कई बड़े नगरों में बंद को अंतिम समय में वापस ले लिया गया, वहीं अनेक ग्रामीण क्षेत्रों और कुछ नगरों में बंद प्रभावी रूप से लागू रहा।
हिंदू संगठनों द्वारा बंद की तैयारियां पहले से ही युद्धस्तर पर की गई थीं। हालांकि, अंतिम समय में जिला प्रशासन से हुई बातचीत और आपसी सहमति के बाद अधिकांश प्रमुख हिंदू संगठनों ने बंद वापस लेने की घोषणा कर दी। इसके बावजूद यह निर्णय स्पष्ट रूप से आमजन तक नहीं पहुंच पाया, जिससे पूरे जिले में असमंजस की स्थिति बनी रही।
लोगों में यह चर्चा बनी रही कि जब बंद की घोषणा हो चुकी थी, तो फिर इसे वापस लेने की क्या मजबूरी रही। वहीं, कई क्षेत्रों में स्थानीय हिंदू संगठनों ने प्रशासन के आश्वासन को स्वीकार नहीं किया और अपने स्तर पर बंद जारी रखा। परिणामस्वरूप जिले के कुछ नगरों में बाजार खुले रहे, जबकि कई गांवों व कस्बों में दुकानें बंद रहीं ।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला प्रशासन ने हिंदू संगठनों की सभी प्रमुख मांगों को स्वीकार करते हुए यह आश्वासन दिया कि झाबुआ जिले में भविष्य में गौहत्या की घटनाओं पर कठोर कार्रवाई की जाएगी तथा दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इसी आश्वासन के आधार पर अधिकांश संगठनों ने बंद वापस लेने का निर्णय लिया।
हालांकि, कुछ हिंदू संगठनों ने जिला प्रशासन पर अविश्वास जताते हुए बंद वापस लेने से इंकार कर दिया। इन संगठनों का कहना है कि पूर्व में भी ऐसे आश्वासन दिए गए हैं, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई, इसलिए वे प्रशासनिक भरोसे को स्वीकार नहीं कर सकते।
झाबुआ हलचल टीम द्वारा जिलेभर से रिपोर्टिंग कर यह जानकारी जुटाई गई है कि कौन-कौन से नगर और गांव बंद रहे तथा किन क्षेत्रों में जनजीवन सामान्य रहा।
विस्तृत सूची और क्षेत्रवार रिपोर्ट
जहां बाजार बंद हैं
झाबुआ नगर – मार्केट बंद हे
थांदला नगर – मार्केट बंद हे
काकनवानी नगर – मार्केट बंद हे
मदरानी नगर – मार्केट बंद हे
मेघनगर नगर – पूरी तरह बंद हे
कल्याणपुरा नगर – मार्केट बंद हे
रामा नगर – मार्केट बंद हे
जहां बाजार चालू हैं
पेटलावद – मार्केट खुला है
खवासा – मार्केट खुला है
करवड़ – मार्केट खुला है
परवलिया नगर – मार्केट खुला है
हरीनगर नगर – मार्केट खुला है
बामनिया नगर – मार्केट खुला है
रायपुरिया नगर – मार्केट खुला है
सारंगी नगर – मार्केट खुला है
झकनावदा नगर – मार्केट खुला है



