बामनिया

बामनिया में निजी स्कूल पर सनसनी: शिक्षक पर चाकू से जानलेवा हमला…!

#Jhabuahulchul 

बामनिया@जितेंद्र बैरागी 

बामनिया के एक निजी MDH स्कूल में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने कक्षा में घुसकर शिक्षक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। अचानक हुई इस वारदात से स्कूल प्रबंधन, स्टाफ और अभिभावकों में दहशत फैल गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूल परिसर को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुलिस संदिग्ध की पहचान करने में जुटी है और वारदात की वजह को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपित को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

घटना के बाद अभिभावकों में सुरक्षा को लेकर गहरा आक्रोश देखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!