Uncategorized
मेमू ट्रेन की चपेट में आया युवक, दोनों पैर कटे गंभीर हालत में पेटलावद से एम.वाय. इंदौर रेफर।


बामनिया@जितेंद्र बैरागी
बामनिया रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। मेमू ट्रेन की चपेट में आने से असलम खान, हाट की चौकी (रतलाम), गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके दोनो पैर पंजे के पास से कट गए।
घटना के बाद रेलवे स्टाफ ने तत्काल प्राथमिक इलाज किया और एम्बुलेंस से पेटलावद सिविल अस्पताल भेजा। वहां से नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे एम.वाय. अस्पताल इंदौर रेफर किया।




