जैन सोशल ग्रुप अहिल्या रीजन,,,इंदौर के सेवा सप्ताह के अंतर्गत भमती गो शाला में गायो को आहार खिलाया,,गो सेवक का किया सम्मान…!

#Jhabuahulchul
सारंगी@संजय उपाध्याय
प्रथम प्रोजेक्ट मैत्री के रथ पर,,सेवा के पथ पर
ग्रुप के अध्यक्ष विपुल जैन एवं संस्थापक के अध्यक्ष चेतन जी कटकानी ने बताया कि जैन सोशल ग्रुप पेटलावद मैत्री के द्वारा जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन के सेवा सप्ताह के अंतर्गत जीवदया का उत्कृष्ट कार्य किया गया जिसमें भमती गौशाला में जाकर ग्रुप के सदस्यों द्वारा गो सेवा के तहत गायों को घास,गुड लपासी,पशु आहार खिलाया गया साथ ही पंछियों के दाना पानी हेतु अनाज,चावल दिए गए साथ ही 25 वर्षों से गोशाला की उत्कृष्ट सेवा कार्य करने हेतु श्री भरतजी निनामा का सम्मान किया गया साथ ही वहां के कर्मचारियों को वस्त्र का वितरण किया गया इस अवसर पर ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष संजय जी चानोदिया, मुकेश बंबोरी, संदीप तलेसरा,मयूर तलेसरा, आशीष बंबोरी ,धर्मेश बंबोरी, संयम बंबोरी, प्रियांश मंडोत दीपक बंबोरी एवं महिला सदस्य में श्वेता कटकानी समता जी नीलू जी पायल जी आदि सभी सदस्यगण उपस्थित थे।
जैन सोशल ग्रुप इंदौर रीजन अहिल्या के सेवा माह के अंतर्गत स्कूलों ड्राईफूट शिक्षण सामग्री वितरण की
जैन सोशल ग्रुप पेटलावद मैत्री के द्वारा जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन के सेवा सप्ताह के अंतर्गत ग्रुप के अध्यक्ष विपुल जैन एवं संस्थापक अध्यक्ष चेतन जी गटकनी ने बताया किआज स्वतंत्रता दिवस पर झंडा वंदन के साथ ही कचनारिया प्राथमिक विद्यालय,सारंगी पब्लिक स्कूल , ग्लेशियर पब्लिक स्कूल में 350 बच्चों को तिरंगे, शिक्षण सामग्री ड्रायफ्रूट ,मिठाई एवं बिस्किट्स का वितरण किया साथ ही शाला के शिक्षकों का सम्मान किया गया साथ सभी बच्चों को नशामुक्ति के सुंदर संदेश के साथ ही शपथ दिलाई गई इस अवसर पर ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष संजय जी चानोदिया, मुकेश बंबोरी, संदीप तलेसरा,मयूर तलेसरा, आशीष बंबोरी ,धर्मेश बंबोरी, संयम बंबोरी, प्रियांश मंडोत दीपक बंबोरी एवं महिला सदस्य में श्वेता कटकानी समता जी नीलू जी पायल जी आदि सभी सदस्यगण उपस्थित थे।