हर घर तिरंगा” अभियान के तहत वन कन्या आश्रम में रंगोली-पोस्टर प्रतियोगिता व खेल गतिविधियाँ आयोजित।

पेटलावद@डेस्क
देशभक्ति और रचनात्मकता का संदेश फैलाते हुए “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत वन कन्या आश्रम, पेटलावद में रंगोली और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आदरणीय कलेक्टर नेहा मीना मेम के निर्देश और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तनुश्री मीना के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। आयोजन की रूपरेखा बीआरसी रेखा गिरी द्वारा तैयार की गई।
प्रतियोगिता में बालिकाओं ने तिरंगे के महत्व को उजागर करते हुए आकर्षक रंगोली और प्रेरणादायक पोस्टर प्रस्तुत किए। साथ ही बालिकाओं की शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा देने हेतु विविध खेल गतिविधियों का आयोजन भी किया गया।
इस अवसर पर प्रधान अध्यापक जमनालाल लछेटा सहित समस्त स्टाफ और आश्रम की बालिकाएं उत्साहपूर्वक उपस्थित रही। कार्यक्रम ने बालिकाओं में देशप्रेम, रचनात्मकता और सामूहिक सहभागिता की भावना को मजबूत किया।