हत्या या आत्महत्या…? पद्मावती नदी में मिला रोहित पंचाल का शव….

थांदला@उमेश पाटीदार
झाबुआ जिले के काकनवानी निवासी 35 वर्षीय रोहित पंचाल का शव बुधवार देर रात अनास नदी में मिलने से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। रोहित शाम करीब 6 बजे घर से निकले थे, जबकि उनका मोबाइल फोन घर पर ही रखा हुआ था।
रात करीब 11:30 बजे पुलिस को अनास नदी पुल पर एक बुलेट मोटरसाइकिल और पास में चप्पल मिली। जांच करने पर नदी में एक युवक का शव दिखाई दिया। वाहन नंबर के आधार पर पहचान रोहित पंचाल के रूप में हुई।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मेघनगर अस्पताल भिजवाया। रोहित विवाहित थे और उनके दो छोटे बच्चे हैं। उनकी अचानक मौत से परिवार और गांव में गहरा शोक व्याप्त है।
फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह मामला आत्महत्या का है या फिर इसके पीछे कोई और वजह है।



