बामनिया
बामनिया उप स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. सुनील सूर्यवंशी का स्वागत…

बामनिया@जितेंद्र बैरागी
बामनिया उप स्वास्थ्य केंद्र पर नवपदस्थ डॉ. सुनील सूर्यवंशी ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. मनीष सोलंकी एवं समस्त स्टाफ द्वारा उनका पुष्पमाला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
डॉ. सूर्यवंशी के पदभार ग्रहण करने पर स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की आशा व्यक्त की। स्वास्थ्य केंद्र में एक और चिकित्सक की नियुक्ति से मरीजों को चिकित्सा सुविधाएं और अधिक सुलभ होने की उम्मीद है।




