रेलवे पटरी के पास संदिग्ध अवस्था में मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान कराने की अपील…

बामनिया@जितेंद्र बैरागी
थाना पेटलावद की बामनिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत नारेला बिजनीपाड़ा रोड पर रेलवे पटरी से लगभग 70 मीटर दूरी पर एक अज्ञात युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 20 से 22 वर्ष बताई जा रही है। शव काफी समय पुराना प्रतीत हो रहा है, जिसके कारण शरीर पर फफोले पड़ गए हैं तथा अत्यधिक गर्मी के चलते चेहरा काला पड़ गया है। युवक की शर्ट के बटन खुले हुए हैं और उसकी पेंट भी खुली अवस्था में मिली है, जिससे मामला संदिग्ध नजर आ रहा है।
मृतक ने नीले रंग की पेंट तथा सफेद-हरी चौकड़ीदार शर्ट पहन रखी है। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है।
यदि किसी व्यक्ति को उक्त युवक के संबंध में कोई जानकारी हो या उसकी पहचान करता हो तो तत्काल बामनिया चौकी में संपर्क करने की अपील की गई है।
संपर्क नंबर:
📞 8821846465
📞 7587616944




