भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश जनजातीय संपर्क सह-प्रभारी कमल डामोर के प्रथम सारंगी नगर आगमन के अवसर पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया।

सारंगी@संजय उपाध्याय
कार्यक्रम शुरू होने से पहले नवनियुक्त प्रदेश जनजाति संपर्क सह प्रभारी कमल डामोर ने चौपाटी पर टंट्या मामा , बस स्टैंड पर सरदार वल्लभभाई पटेल एवं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के स्टेचू पर माल्यार्पण किया। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर डामोर के पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जितेंद गहलोत एवं युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुखराम परमार के नेतृत्व युवा मोर्चा के सभी सदस्यों के साथ माला पहनाकर स्वागत किया सारंगी सरपंच फूनदी बाई मेडा ने दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। डामोर ने स्वागत समारोह पूर्ण होने के बाद सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं लगन को देखते हुए सम्मान करती है प्रदेश संगठन ने आज मुझे प्रदेश लेवल पर जो पद दिया है वह सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत का आशीर्वाद है मैं सभी कार्यकर्ताओं को विश्वास में लेकर कार्य करूंगा उसमें आप सभी का सहयोग बहुत जरूरी।
आयोजन में कार्यकर्ताओं को युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र गहलोत ने भी पार्टी की रीती नीति पर प्रभाव डालते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
इस अवसर पर युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र गहलोत , युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुखराम परमार , सरपंच फूनंदी बाई मेडा युवा नेता हर्षवर्धन सिंह राठौर , युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष दशरथ देवदा , दरवेश भूरिया , कालू सिंह निनामा, विकास मेडा, प्रेमदास बैरागी, राजू सोलंकी , दिलीप डोडियार , नंदू पारगी , गोपाल कतीजा, सुनील चारपोटा एवं समस्त सम्माननीय भाजपा कार्यकरता, मंडल पदाधिकारि, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण, साथ ही सभी शक्ति केंद्र प्रभारी एवं बूथ अध्यक्ष उपस्थित थे




