झाबुआ में गैस शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए कंट्रोल रूम शुरू…

#Jhabuahulchul
झाबुआ@हरीश यादव
झाबुआ जिले में गैस उपभोक्ताओं की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम की स्थापना की है। कलेक्टर नेहा मीना के निर्देश पर यह व्यवस्था शुरू की गई है, ताकि गैस आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों का समय पर निराकरण हो सके और उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा मिल सके।

प्रशासन के अनुसार कई बार उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की समय पर डिलीवरी नहीं मिलना, बुकिंग के बाद लंबे समय तक इंतजार करना, वितरण में देरी या अन्य तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए यह कंट्रोल रूम शुरू किया गया है।
अब उपभोक्ता गैस सिलेंडर की बुकिंग में समस्या, समय पर सिलेंडर नहीं मिलने, वितरण में अनियमितता या गैस आपूर्ति से जुड़ी किसी भी परेशानी की शिकायत सीधे कंट्रोल रूम में दर्ज करा सकेंगे। प्राप्त शिकायतों को संबंधित गैस एजेंसी और अधिकारियों तक तुरंत भेजा जाएगा, ताकि जल्द से जल्द समाधान किया जा सके।
कंट्रोल रूम का समय :
प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक
शिकायत के लिए संपर्क नंबर :
9074388149
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि गैस आपूर्ति से संबंधित किसी भी समस्या की जानकारी कंट्रोल रूम को अवश्य दें, ताकि शिकायतों का त्वरित समाधान किया जा सके और जिले में गैस वितरण व्यवस्था को और अधिक सुचारु बनाया जा सके।




