सारंगी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण अभियान,,सरवाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता…

#Jhabuahulchul
सारंगी@संजय उपाध्याय
बालिकाओं को सरवाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा एच पी वी टीकाकरण अभियान चलाए जा रहा है अभियान के तहत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओ में निशुल्क एच पी वी वैक्सीन लगाई जा रही है
इसी के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सारंगी में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर एम एल चोपड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सारंगी पहुंचकर टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उपस्थित बालिकाओं व उनके परिजनों से बातचीत कर एचपीवी वैक्सीन के महत्व के बारे में जानकारी दी बी एम ओ डॉक्टर एम एल चोपड़ा ने बताया की एचपीवी वैक्सीन बालिकाओं को भविष्य में होने वाले सरवाइकल कैंसर से बचाव मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है उन्होंने कहा कि महिलाओं में होने वाले कैंसर में यह एक प्रमुख बीमारी है इसलिए समय पर टीकाकरण कराना बहुत जरूरी है उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हो कहा कि शासन द्वारा यह टीका शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओ में निशुल्क उपलब्ध कराए जा रहा है सभी अभिभावक अपनी 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाकर टीकाकरण अवश्य करवाए ताकि वे इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित रह सके
टीकाकरण अभियान में बी एम ओ एम एल चोपड़ा , डॉ अंतिम सोलंकी, बी सी एम पृथ्वी पाल चुडावत , सेक्टर सुपरवाइजर गुलाब सिंह, राकेश सरोड़ा स्टाफ नर्स कल्पना परमार, आशा सहयोगी कौशल्या वर्मा एवं स्टाफ का सराहनीय संयोग रहा




