सारंगी

संकल्प से समाधान अभियान ग्राम पंचायत भवन पर हुआ आयोजन…

#Jhabuahulchul 

सारंगी@संजय उपाध्याय

संकल्प से समाधान मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 12 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक संचालित किया जा रहा है यह अभियान प्रमुख जन – केंद्रित अभियान है जिसका उद्देश्य 19 विभागों की 106 कल्याणकारी योजनाओ को जमीनी स्तर तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाना है सेवा प्राप्त करने के लिए अपने ग्राम पंचायत या वार्ड कार्यालय में आवेदन जमा कराना होंगे यह आयोजन चार चरणों में चलेगा। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का फायदा ग्राम पंचायत में आवेदन देने पर ग्राम पंचायत द्वारा प्राप्त आवेदनों का पोर्टल पर दर्ज करवा कर समस्या का समय अनुसार पारदर्शी, अन्य गुणवता का समाधान नई एवं पुरानी समस्याओं का चरणबद्ध अनुसार निराकरण किया जाएगा।

इस आयोजन में कुछ हितग्राहियों को प्रमाण पत्र भी दिए गए। आयोजन में राजस्व विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, नगरी विकास एवं आवास विभाग, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, परिवहन विभाग, किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग, वित्त विभाग, सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्योग विभाग, सहकारिता विभाग, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, उझानी की एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल है।

इस आयोजन को सफल बनाने में ग्राम पंचायत सारंगी पी सी ओ राम रतन कंवर, ग्राम पंचायत सचिव हरिराम भूरिया व सारंगी क्षेत्र की आठ ग्राम पंचायतो के सचिव, पटवारी, स्वास्थ्य विभाग व अन्य विभाग के कर्मचारीयो का सराहनीय संयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!