झाबुआपेटलावद

अशासकीय विद्यालय संघ की जिला कार्यकारिणी घोषित, सर्वसम्मति से हुआ गठन, राजेश व्यास बने जिला अध्यक्ष…

#Jhabuahulchul 

पेटलावद डेस्क। दिनांक 3 फरवरी 2026 को अशासकीय विद्यालय संघ, जिला झाबुआ की नवीन जिला कार्यकारिणी के गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक पेटलावद के एक निजी गार्डन में आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित अशासकीय विद्यालयों के संचालकों ने सहभागिता की।

बैठक के दौरान विद्यालय संचालन में आ रही विभिन्न व्यावहारिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। समस्याओं के समाधान को लेकर यह सामूहिक निर्णय लिया गया कि जिले की समस्त अशासकीय शिक्षण संस्थाएं संघ द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करते हुए आपसी समन्वय और सहयोग के साथ कार्य करेंगी। बैठक में सर्वसम्मति से नवीन जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।

संघ के संरक्षक के रूप में सर्वश्री ओमप्रकाश शर्मा (झाबुआ), कृष्णसिंह राठौर (रायपुरिया) एवं ललित कांकरिया (थांदला) को मनोनीत किया गया।

नवीन कार्यकारिणी में—

जिला अध्यक्ष:  राजेश व्यास
उपाध्यक्ष:  हेमेंद्र पाटीदार
सचिव:  गोपाल चौधरी
जिला संयोजक:  कौस्तुभ व्यास
कोषाध्यक्ष:  कमलेश परमार
सह-सचिव:  प्रहलाद सिंह नायक

वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सर्वश्री विनीत बाफना, महेश वर्मा, जगदीश पांचाल, मनीष जैन आदि का मनोनयन निर्विरोध सर्वसम्मति से किया गया।

नवगठित कार्यकारिणी द्वारा विद्यालयों में आपसी सहयोग, टीसी के बिना प्रवेश न देने, स्टाफ स्थानांतरण में आपसी सहमति, तथा प्रशासकीय मुद्दों पर सामूहिक निर्णय लेकर कार्य करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!