बामनिया

बड़ी खबर, बदमाशों ने महिला से चांदी के गहने लूटे…!

#Jhabuahulchul 

बामनिया@जितेंद्र बैरागी

बामनिया रेलवे नाले के नीचे से गुजर रहे बिजली पाड़ा रोड पर सोमवार शाम करीब 7 बजे एक महिला से बदमाशों ने चांदी के गहने लूट लिए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अकु पिता धिरजी निनामा शादी समारोह में शामिल होकर अपने दो छोटे भाइयों के साथ अपने गांव धुमडिया लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में अचानक बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया और उनके गले से मंगलसूत्र व चांदी की शाकली लूटकर फरार हो गए।

गौरतलब है कि इससे पहले 22 नवंबर को भी बामनिया के बीच बाजार के सबसे व्यस्ततम मार्ग पर दिनदहाड़े सुरेश खत्री के यहां लूट की घटना हुई थी, जिसमें अब तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!