पेटलावद

पेटलावद सिविल अस्पताल में हंगामा, ड्रेसर व स्वास्थ्य कर्मियों से मारपीट, तोड़फोड़…!

#Jhabuahulchul 

पेटलावद@डेस्क रिपोर्ट

दुर्घटना में घायल एक युवक को लेकर उसके पांच साथी इलाज के लिए पेटलावद सिविल अस्पताल पहुंचे थे। उपचार के दौरान ड्रेसिंग को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने अस्पताल के ड्रेसर रणजीत के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब स्वास्थ्य कर्मियों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ करते हुए जमकर हंगामा किया।

घटना अभी की बताई जा रही हे की नल्दी निवासी धर्मेंद्र पिता नंदलाल भाभर इलाज कराने अस्पताल पहुंचा था। ड्रेसर द्वारा दवा लगाने के दौरान उसने ड्रेसर को थप्पड़ मार दिया। ड्रेसर द्वारा विरोध करने पर उसके साथ आए पांच साथियों ने स्वास्थ्य कर्मियों से विवाद किया और मारपीट पर उतर आए।

 

इस घटना में रणजीत बसोड और विष्णु भूरिया को चोटें आई हैं। इसी दौरान अस्पताल में मौजूद पुलिसकर्मी अजय बीच-बचाव करने पहुंचे तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की की गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के सीबीएमओ डॉ. एम.एल. चोपड़ा थाने पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है, जिसके बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!