मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के प्रयासों से मिली 12 नई सड़कों के निर्माण की मंजूरी,,,लोक निर्माण विभाग ने जारी किए आदेश, जल्द ही टेंडर प्रक्रिया कर शुरू किए जाएंगे निर्माण…!

#Jhabuahulchul
झाबुआ@हरीश यादव
महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप लोक निर्माण विभाग ने झाबुआ में 12 नई सड़कों के निर्माण की मंजूरी प्रदान की है। इन सड़कों की लागत 25 करोड़ 74 लाख से अधिक रुपए है तथा इन्हें वित्तीय वर्ष 2025-26 के अनुपूरक बजट में सम्मिलित किया गया है। शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य प्रारम्भ किए जाएंगे।
क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान आमजन द्वारा उठाई गई सड़क संबंधी मांगों पर गंभीरता से ध्यान देते हुए मंत्री सुश्री भूरिया ने विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री राकेश सिंह को प्रेषित किए थे तथा व्यक्तिगत रूप से भी तत्कालीन आवश्यकताओं से अवगत कराया था। परिणामस्वरूप विभाग ने इन महत्वपूर्ण सड़कों की स्वीकृति प्रदान कर दी। मंत्री सुश्री भूरिया ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह का आभार व्यक्त किया है।
मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि शासन की प्रतिबद्धता है कि प्रदेश के हर क्षेत्र तक विकास की रोशनी पहुंचे। हमारा उद्देश्य है कि जनजातीय अंचल के दूरस्थ गांव भी मजबूत सड़क नेटवर्क से जुड़ें। इससे जहां आवागमन सुगम होगा, वहीं किसानों को अपनी फसलों के परिवहन में आसानी होगी। व्यापार, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित सभी गतिविधियों में तेजी आएगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि इन 12 सड़कों की मंजूरी से झाबुआ जिले के कई गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण और समय सीमा में पूर्ण कराया जाएगा। शासन द्वारा स्वीकृत यह परियोजनाएं झाबुआ के सर्वांगीण विकास की दिशा में बड़ा कदम हैं।
इन सड़कों को मिली मंजूरी
भगोर-हत्यादेली-पेटलावद मार्ग लंबाई: 12.81 किमी लागत: 320.25 लाख, मार्ग: झिरी- उमरकोट- देवली -मानसिया मार्ग एवं कुम्भाखेड़ी-फाटा मार्ग लंबाई: 9.90 किमी लागत: 247.50 लाख, जामली सामली मार्ग एवं धतुरिया पीठड़ी व्हाया आंबापाड़ा मार्ग लंबाई: 9.37 किमी लागत: 234.25 लाख, मार्ग: गंगाखेड़ी-मांडन मार्ग एवं रायपुरिया से सारंगी व्हाया सागड़िया मार्ग लंबाई: 8.84 किमी लागत: 221 लाख, मार्ग: पेटलावद रूपगढ़ हनुमान मंदिर मार्ग एवं नहारपुरा ख़िजड़ी चैनपुरी मार्ग लंबाई: 7.01 किमी लागत: 175.25 लाख, मार्ग: पिटोल ग्रामीण एस एच-47 का छूटा हुआ भाग लंबाई: 2.62 किमी लागत: 157.20 लाख, मार्ग: नरसिंहपुरा फाटक तलावली मार्ग एवं मदरानी-चौखवाड़ा मार्ग लंबाई: 4.60 किमी लागत: 115 लाख, मार्ग: पिथनपुर धमोई मार्ग लंबाई:3.98 किमी लागत: 110 लाख, मार्ग: पानकी झकेला व्हाया रोटला मार्ग लंबाई: 4.25 किमी लागत: 106.25 लाख, मार्ग: झाबुआ-जोबट रोड़ से धरमपुरी पहुंच मार्ग लंबाई: 2 किमी लागत: 300 लाख, मार्ग: ग्राम सुवापाट से राजकीय राज्य मार्ग 39 ए तक मार्ग निर्माण लंबाई: 2.20 किमी लागत: 275 लाख एवं मार्ग: सिविल अस्पताल से राजकीय राज्यमार्ग (अनंतखेड़ी फाटा) मार्ग लंबाई: 2.50 किमी लागत: 312.50 लाख ।




