डॉ. अंबेडकर पार्क में आकास की जिला कार्यकारिणी का गठन,,,पेटलावद के नानूराम गामड़ बने जिलाध्यक्ष….!

#Jhabuahulchul
झाबुआ डेस्क। स्थानीय डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क, झाबुआ में रविवार को जिले में कार्यरत आदिवासी अधिकारी–कर्मचारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आकास मध्य प्रदेश के प्रांतीय निर्देशानुसार संगठन की झाबुआ जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक की निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन निर्वाचन अधिकारी बी.एस. तोमर तथा सह-निर्वाचन अधिकारी आर.एस. रावत (जिला अलीराजपुर) द्वारा किया गया। उपस्थित आदिवासी अधिकारी–कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण करते हुए नए पदाधिकारियों का चयन किया। जिसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारी
जिलाध्यक्ष नानूराम गामड़ पेटलावद को चुना गया ,जिला उपाध्यक्ष कमलेश ताड़ तो वहीं जिला कार्यवाहक अध्यक्ष के पद पर दीवान सिंह भूरिया को मनोनीत किया गया ।
इसके साथ ही अन्य पदों पर भी सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत करने एवं आदिवासी समाज, अधिकारी तथा कर्मचारियों के हित में आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पीएमयुम के जिला प्रभारी मगन सिंह बघेल, अजाक्स के जिला अध्यक्ष कैलाश चंद्र वसुनिया, आकास के संरक्षक सी.एल. मंडलोई, शिक्षक संघ के विजय सिंह बरिया, लक्ष्मण सिंह सिंगार, गोपाल काग, मुकेश गुड़िया, श्रीमती पदमा निनामा सहित विभिन्न आदिवासी सामाजिक संगठनों ने बधाई दी। सभी ने नई टीम को संगठन को मजबूती देने और समाजहित में उत्कृष्ट कार्य करने की शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में आदिवासी अधिकारी–कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण और उत्साह के वातावरण में संपन्न हुई।





