नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष पप्पू गामड़ का स्वागत हुआ:निकाली गई बाइक रैली, जमकर हुई आतिशबाजी……….वर्तमान अध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष ने सरदार वल्लभभाई पटेल एवं टाटया मामा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

सारंगी@संजय उपाध्याय
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सारंगी में नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष पप्पूलाल गामड़ का स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें नवनियुक्त अध्यक्ष का भाजपा पदाधिकारियों एवं वरिष्ठजनों के द्वारा फूलमाला एवं आतिशबाजी कर स्वागत किया।स्वागत सभा को संबोधित करते भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र गहलोत ने कहा कि संगठन में एक पद पर कार्यकर्ता स्थाई रूप से पदस्थ नहीं होता है, परिवर्तन होता रहता है। जो नवीन मंडल अध्यक्ष नियुक्त हुए हैं उन्हें बधाई एवं जो निवृत्तमान मंडल अध्यक्ष हैं उन्हें भी पार्टी के कार्यों से लगातार जुड़कर भाजपा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना है। पूर्व मंडल अध्यक्ष सुखराम मोरी ने कहा हम सभी को मिलकर पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए निरन्तर कार्य करना है।
नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष पप्पूलाल गामड़ ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार का मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास है। उन्होंने कहा कि मुझे भाजपा संघठन के द्वारा नवीन जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद मुझे ख़ुशी है कि में इस जिम्मेदारी को अच्छे से निभाऊंगा। साथ ही स्थानीय कार्यकर्ताओं ओर मेरे अपने भाइयो और वरिष्ठजनो के द्वारा किये गए आत्मीय स्वागत के लिए आप सभी का आभार मुझे सौंपी गई जिम्मेदारी में पूरी निष्ठा से निभाऊंगा आप सभी का मार्गदर्शन व साथ हमेशा ऐसा ही मिलता रहे।
इस दौरान कार्यकर्ताओं के द्वारा नगर के मुख्य मार्गो से बाइक रैली भी निकाली गई।
इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी सरपंच ,एवं वरिष्ठ नेतागण ऊर्जावान कार्यकर्ता शामिल हुए