सत्य साईं कॉन्वेंट स्कूल खवासा में वरिष्ठजन सम्मान समारोह का आयोजन, संयुक्त परिवार व संस्कारों का दिया संदेश, स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने दी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां…

#Jhabuahulchul
खवासा@आनंदीलाल सिसोदिया/आयुष पाटीदार
सत्य साईं कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, खवासा द्वारा 15 जनवरी, गुरुवार को सामाजिक सरोकारों की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए विद्यार्थियों को सकारात्मक एवं संस्कारयुक्त संदेश देने के उद्देश्य से वरिष्ठजन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन संस्था की नवाचारपूर्ण परंपरा का एक प्रेरणादायी उदाहरण रहा।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में संयुक्त परिवार की महत्ता को समझाना तथा परिवार के वरिष्ठजनों—दादा-दादी, नाना-नानी सहित समाज के अनुभवी व्यक्तियों—के प्रति आदर, सम्मान एवं कृतज्ञता की भावना विकसित करना था।

कार्यक्रम में उपस्थित समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपना सक्रिय एवं श्रेष्ठ योगदान दे रहे वरिष्ठजन गिरधारीलाल पाटीदार, राम सिंह पालरा सुश्री गिरिजा शर्मा, सुनील मोदी, प्रदीप सिसौदिया, नन्नू जैन, श्रीमती मीरा कटारा, कैलाश सोलंकी, पप्पू परमार, रणछोड़ पाटीदार आदि का सम्मान संस्था परिवार की ओर से संचालक मण्डल के राजेश व्यास बृजबाला व्यास वीणा शर्मा तथा विद्यालय परिवार से राजकुमार पाटीदार सुनील कुमार शर्मा विकास भगत राहुल पाटीदार संदीप सिंगाड़िया पार्थराज चुण्डावत अर्चना रावत सुनीता सोनगरा एवं चांदनी कहार द्वारा किया गया। संस्था की स्थापना से संस्था में कार्यरत सेविका श्रीमती हक्कुबाई सिंगाड का सम्मान एवं अभिनंदन भी संस्था परिवार द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में नन्हे बच्चों द्वारा प्रस्तुत एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। जिसे उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने भरपूर सराहा।

कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती शोभा नाग एवं श्रीमती ममता सोलंकी द्वारा किया गया। संयोजन की जिम्मेदारी कल्पना सोलंकी, प्रियंका पालरा, कशिश मकवाना, दृष्टि सोनार्थी, शमीम मंसूरी, स्नेहा चौहान, विष्णु बैरागी, सपना पाटीदार, स्मिता उपाध्याय, शिबा मुनिया एवं अर्चिता डोडियार ने निभाई।
वहीं मनोज पाटीदार, शिव शर्मा, लक्ष्मी कटारा, राजेंद्र पवार, हर्षिता पाटीदार, जतिन नायक, चिराग कटारा एवं आनष पाटीदार ने सहयोग प्रदान किया।





