Uncategorized

70 वर्ष पुरानी सामाजिक संस्था आनंद क्लब का हुआ गठन, नवीन अध्यक्ष बने विनोद भंडारी।

पेटलावद@डेस्क

नगर में 70 वर्ष से अधिक समय से सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत संस्था आनंद क्लब जो क्षेत्र की सबसे पुरानी मप्र शासन से पंजीकृत संस्था है। जिसकी बैठक पिछले दिनों संपन्न हुई। जिसमें नवीन सदस्य बनने पर चर्चा हुई। 

वहीं सर्वानुमति से अध्यक्ष विनोद कुमार भंडारी ओर सचिव मनोज जानी को मनोनीत किया गया। कोषाध्यक्ष अभय लाला चाणोदिया को बनाया गया। उपाध्यक्ष का दायित्व सुरेंद्र भंडारी, कीर्तिश चाणोदिया, सहसचिव रोहित मोन्नत को बनाया गया। पीआरओ का दायित्व पंकज जे पटवा संभालेंगे।

संरक्षक मंडल में राजेंद्र कटकानी, अनोखीलाल मेहता, हस्तीमल बाफना, सुरेश निमजा,सोहन चाणोदिया को लिया गया।

 मुख्य परामर्शदाता में नरेंद्र कटकानी, कांतिलाल मोन्नत, पारस भंडारी, महेंद्र अग्रवाल, प्रबोध मोदी को लिया गया।

इस अवसर पर अनोखीलाल मेहता ने कहा आनंद क्लब मध्य प्रदेश शासन से पंजीकृत एकमात्र संस्था है जो क्षेत्र में लगातार सामाजिक क्षेत्र में कार्य करती आ रही है। हम सभी को मिलकर इसके कार्य को आगे बढ़ाना है। निवृत्तमान अध्यक्ष सोहनलाल चाणोदिया ने कहा आनंद क्लब के नवीन कार्यकारिणी गठन के अवसर पर हमें स्वर्गीय रमेश चंद्र जी व्यास को याद करना होगा उनके निरंतर सद्प्रयासों से यह संस्था निरंतर क्षेत्र में कार्यरत है। वरिष्ठ राजेंद्र कटकानी ने कहा पीड़ित मानवता की समय पर सेवा हो ऐसे प्रयास संस्था के हो तो वह कारगर साबित होते हैं। 

बैठक में राजेंद्र छजलानी,नरेंद्र मोदी,अशोक मेहता, लोकेश भंडारी, विमल मोदी,संजय चाणोदिया, पारस मोदी,स्वप्निल भंडारी, विमल मोदी,अनूप कुमार मेहता, प्रदीप झाड़मता, ऋषभ कटकानी, विपुल मेहता,पदम कुमार मेहता, नयन भंडारी, निलेश मेहता, मनोज गादिया, मांगीलाल कोठारी,ओम सोनी, निर्मल व्यास, पवन भंडारी चेतन कुमार कटकानी आदि सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!