रायपुरिया

स्थापना दिवस के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल ने भगवा वाहन रैली निकाली…!

#Jhabuahulchul 

रायपुरिया@राजेश राठौड़ 

24 जून को हिंदू हृदय सम्राट डॉक्टर प्रवीण भाई तोगड़िया ने दिल्ली में स्थापना की थी। इस उपलक्ष मे अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के तत्वाधान में भगवा रैली का आयोजन किया गया। अतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के मालवा प्रांत मंत्री देवेंद्र आंजना ने संगठन के स्थापना दिवस के बारे में सभी कार्यकर्ता को बताया। राष्ट्रीय बजरंग दल के मालवा प्रान्त महामंत्री महेशकांत चौहान ने कहा कि भारत देश के कोने कोने हर घर से एक एक युवाओं को राष्ट्रीय बजरंग दल से जुड़ना चाहिए हर हिन्दू का एक लड़का राष्ट्रीय बजरंग दल में शामिल हो तो समाज में व्याप्त बुराई अपने आप ही समाप्त हो जायेगी
हर समस्या का हल राष्ट्रीय बजरंग दल। राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला महामंत्री प्रकाश चौधरी ने सभी युवा साथियों से कहा युवाओं का बल ….राष्ट्रीय बजरंग दल भगवा वाहन रैली श्रद्धांजलि चौक पेटलावद से प्रारंभ होकर महाकाल पथ_सिटी केमेस्ट्री वाली गली_गणपति चौक_झंडा बाजार_पीपाड़ा गली_राम मोहल्ला_तलबपाड़ा नगर के मुख्य मार्गो एवं चौराहों से होती हुई ग्राम रायपुरिया के रविदास मोहल्ला_पुराना बस स्टैंड_झाबुआ चौराहा_तालाबपाड़ा बनी रोड होते हुए भगवा वाहन रैली का सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ एवं आरती प्रसादी वितरण मयूर चौराहा पर हुआ, श्रीराम मंदिर पाटीदार धर्मशाला पर पदाधिकारियों द्वारा बौद्धिक दिया एवं सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को अल्पहार दे कर भगवा वाहन रैली का समापन किया। उपस्थित पदाधिकारी देवेंद्र आंजना मालवा प्रांत मंत्री अंतर राष्ट्रीय हिंदू परिषद, महेशकांत चौहान मालवा प्रान्त महामंत्री राष्ट्रीय बजरंग दल, पवन गेहलोत जिला कार्यकारी अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, वासुदेव आंजना जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल, प्रकाश चौधरी जिला महामंत्री राष्ट्रीय बजरंग दल, शैलेंद्र सिंह राठौड़ जिला कार्यकारी अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल, सुरपाल सिंह चौहान जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय किसान परिषद, सुरेश चौहान जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय छात्र परिषद,बाबुलाल गुर्जर जिला उपाध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल, राहुल पडियार जिलामंत्री हिंदू हेल्पलाइन, कुलदीप चौहान तहसील अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल, रामेश्वर पाटीदार तहसील कार्यकारी अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, सुजल मुनिया तहसील उपाध्यक्ष,वेदप्रकाश बैरागी तहसील मंत्री, सुनील मैडा तहसील मंत्री, भोला वसुनिया तहसील मंत्री, हर्षवर्धन सिंह तहसील सहमंत्री,एवं संगठन के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्तागण गोविंद पाटीदार, सरवन पाटीदार, अजय शर्मा, सुमित बैरागी, वीरम देव पाटीदार, अभिराज चौहान, ईश्वर वसुनिया,शंकर कतीजा, अनसिंग कतीजा, टोलसिंह होइडा,सुरेश मुनिया, कलसिंह कतीजा,जितेंद्र जाटव नगर ,ग्राम समिति पदाधिकारियों उपस्थित थे। जिला अध्यक्ष वासुदेव आंजना ने जानकारी देते हुए बताया कि रैली में सभी संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने जय श्री राम जय जय श्री राम के नारे लगाते हुए चल रहे थे। भगवा वाहन रैली के कार्यक्रम का आभार पवन गहलोत जिला कार्यकारी अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद ने माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!