वैष्णव बैरागी चतु संप्रदाय का युवा प्रदेश उपाध्यक्ष बने पं. श्रीधर बैरागी…

खवासा@आनंदीलाल सिसोदिया
बालाजी धाम गढ़ावदिया के पीठाधीश्वर पंडित श्री श्रीधर बैरागी को वैष्णव बैरागी चतु संप्रदाय का युवा प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति पर संप्रदाय के पदाधिकारियों एवं समाजजनों में हर्ष का माहौल है।
पंडित श्रीधर बैरागी लंबे समय से धार्मिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। समाज सेवा, युवाओं को संस्कारवान बनाने तथा धर्म प्रचार के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए यह दायित्व उन्हें सौंपा गया है।
नियुक्ति की जानकारी मिलते ही विभिन्न सामाजिक संगठनों, श्रद्धालुओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समाजजनों ने आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में वैष्णव बैरागी चतु संप्रदाय के युवा संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
पं. श्रीधर बैरागी ने इस अवसर पर कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से करेंगे तथा समाज के उत्थान और युवाओं को जोड़ने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।





