पेटलावद
करवड़ रतलाम रोड़ पर तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी,,,एक युवक की मौत,,दूसरा गंभीर घायल..!

#Jhabuahulchul
पेटलावद डेस्क। रतलाम-झाबुआ रोड पर करवड़ मोर गांव के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज गति से आ रही एक पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसमें मृतक की पहचान प्रेम पिता दिनेश बाबर निवासी गुनावद, गंभीर घायल विजय बाबर मृतक का चचेरा भाई बताया जा रहा है।
दुर्घटना इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। घायल युवक को तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से टेंपो में बैठाकर पेटलावद सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
सूचना मिलते ही करवड़ पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतक का शव पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





