झाबुआ

टांडा श्री संघ ने झाबुआ श्री संघ को चातुर्मास मंगल प्रवेश हेतु दिया भावभरा आमंत्रण…!

#Jhabuahulchul 

झाबुआ@हरीश यादव 

राष्ट्र संत परम पूज्य पुण्य सम्राट श्रीमद् विजय जयंतसेन सूरीश्वरजी महाराज साहब के पट्टधर, वर्तमान गच्छाधिपति आचार्य श्री नित्यसेन सूरीश्वरजी महाराज साहब की आज्ञानुवर्तिनी, साध्वी श्री तत्त्वलता श्रीजी महाराज साहब आदि ठाणा का चातुर्मास मंगल प्रवेश 5 जुलाई को टांडा नगर में संपन्न होने जा रहा है। इस शुभ अवसर पर टांडा श्री संघ ने झाबुआ श्री संघ को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित करने हेतु विशेष दौरा किया।

टांडा श्री संघ की ओर से निर्मल, श्रीमार, रतन नखेत्रा, अंकित कोठारी, पीयूष डूंगरवाल एवं अजीत हरण झाबुआ पहुंचे। झाबुआ श्री संघ की ओर से इन सभी पदाधिकारियों का भव्य स्वागत व बहुमान किया गया। श्री संघ के अध्यक्ष संजय मेहता, उपाध्यक्ष नरेंद्र संघवी, मुकेश रूनवाल, अंतिम जैन, उल्लास जैन, मनोज नाकोड़ा, प्रकाश कटारिया, हेमेंद्र संघवी, रिंकू रूनवाल तथा सौरभ पोखरना ने पारंपरिक रूप से शाल, श्रीफल भेंट कर तथा तिलक कर पदाधिकारियों का आत्मीय अभिनंदन किया।

इस अवसर पर टांडा श्री संघ के प्रतिनिधियों ने झाबुआ श्री संघ को 5 जुलाई को होने वाले चातुर्मास मंगल प्रवेश कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पधारने हेतु विनम्र, भावभरा आमंत्रण प्रेषित किया। उन्होंने बताया कि इस आध्यात्मिक पर्व के माध्यम से समग्र संघ को आत्मकल्याण एवं साध्वीश्री के सान्निध्य का अमूल्य अवसर प्राप्त होगा।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने भावपूर्ण वातावरण में साध्वीश्रीजी के चातुर्मास मंगल प्रवेश को लेकर अपने उल्लास एवं उत्साह को साझा किया तथा पूर्ण निष्ठा से सहभागी बनने का संकल्प दोहराया।

यह शुभ सूचना पूरे नगर व जैन समाज के लिए अत्यंत आनंद का विषय है, जो जैन धर्म की परंपराओं, साध्वीश्री के त्यागमय जीवन तथा धार्मिक अनुशासन को और सशक्त बनाएगा।

विशेष आग्रह :

जैन समाज के सभी श्रद्धालु 5 जुलाई को टांडा नगर में आयोजित चातुर्मास मंगल प्रवेश में सपरिवार पधारकर पुण्यार्जन प्राप्त करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!