Uncategorized
स्वतंत्रता दिवस समारोह की रूपरेखा हेतु बैठक का आयोजन।


मेघनगर@मुकेश सोलंकी
स्वतंत्रता दिवस को उत्साह पूर्वक मनाने एवं कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने हेतु अनुविभागीय अधिकारी (रा.) मेघनगर के सभाकक्ष में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी शासकीय विभागों के साथ सामाजिक संगठन , मीडिया एवं पार्षद गण को आमंत्रित किया गया था। बैठक के प्रारंभ में रितिका पाटीदार अनुविभागीय अधिकारी मेघनगर द्वारा कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई एवं सभी से परामर्श लिए गए। पार्षद लाखन देवाणा द्वारा बारिश को लेकर समुचित उपाय करने का सुझाव दिया गया। पत्रकारो द्वारा निजी विद्यालय के छात्र-छात्राओं को भी रैली में शामिल करने का सुझाव दिया गया।
बैठक के अंत में अनुविभागीय अधिकारी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान को लेकर विशेष प्रचार प्रसार करने का निवेदन किया गया।




