खवासा

सत्य साईं कॉन्वेंट स्कूल के सृजलसिंह और कृष्णा जिला स्तरीय क्रिकेट टीम में चयनित…!

#Jhabuahulchul 

खवासा@आयुष पाटीदार/आनंदीलाल सिसोदिया 

शिक्षा विभाग झाबुआ द्वारा आयोजित जिला स्तरीय अंतरविद्यालयीन क्रिकेट चयन स्पर्धा में सत्य साईं कॉन्वेंट स्कूल, खवासा के छात्र सृजलसिंह राठौर एवं कृष्णा पाटीदार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिला स्तरीय टीम में स्थान बनाया है। दोनों ही खिलाड़ियों का चयन अब आगामी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

छात्रों ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने कोच एवं खवासा के जाने-माने क्रिकेट खिलाड़ी विजेन्द्रसिंह राठौर को दिया।

संस्था संचालक राजेश व्यास सहित शिक्षक विकास भगत, राजकुमार पाटीदार, संदीप सिंगाड़िया, राहुल पाटीदार, सुनील शर्मा, राजेन्द्रसिंह पंवार, शिव शर्मा, विपिन गांधी, मनोज पाटीदार, पार्थराजसिंह चुण्डावत एवं समस्त विद्यालय परिवार ने दोनों खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएँ दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!