झकनावदा

सरस्वती शिशु मंदिर झकनावदा के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में दी गई शानदार प्रस्तुति…

#Jhabuahulchul 

झकनावदा@नारायण राठौड़ 

नगर की सरस्वती शिशु मंदिर झकनावदा द्वारा कल शाम 5 फरवरी गुरुवार को राम मंदिर प्रांगण नीम चौक में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें नन्हे मुन्हें बच्चों द्वारा मनमोहित प्रस्तुतियां दी गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां शारदा ओर मां भारती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर किया गया ।

अतिथि के रूप भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राठौड़, मंडल उपाध्यक्ष ठाकुर परीक्षित सिंह राठौर, समाजसेवी शिक्षक हेमेंद्र कुमार जोशी, श्रेणिक कुमार कोठारी, नरेंद्र कोठारी , वरिष्ठ भाजपा नेता पारसमल जैन, सुदामा जी मिस्त्री,राजेंद्र मिस्त्री, पत्रकार साथी मनीष जैन , संजय व्यास ,फकरीचंद माली आदि का संस्था अध्यक्ष शेतानमल कुमठ, प्रधानाचार्य अमन सिंह राठौर ने गले में दुप्पटा पहनाकर, उपहार स्वरूप कलम भेट कर स्वागत अभिनंदन किया।

नन्हे मुन्हें बच्चों द्वारा देश भक्ति पर भी शानदार प्रस्तुति दी गई, ओर जैसे फेंसी ड्रेस, नाटक, एकल डांस,ग्रुप डांस, आदि एक से बढ़ कर एक प्रस्तुतियां दी गई जिससे सभी अभिभावकों और दर्शकों को मनमोहित किया ओर अतिथियों द्वारा बच्चों का उत्साह वर्धन बढ़ा कर हर प्रस्तुति पर उन्हें नगद पारितोषित इनाम दिया गया ।

इस कार्यक्रम में जगन्नाथ भगवान बने फेंसी ड्रेस ने सब का मन जीत कर अपनी ओर आकर्षित किया।

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष शैतान मल कुमत प्रधानाचार्य अमन सिंह राठौर, ज्योति दीदी राव, नैना दीदी मिस्री, शानू दीदी बागड़िया,आदि रहे।

कार्य क्रम का संचालन मितेश जैन ने किया ओर आभार व्यक्त आचार्य अमन राठौर ने माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!