सरस्वती शिशु मंदिर में 14 नवंबर को होगा सप्त शक्ति महिला संगम…!

#Jhabuahulchul
मेघनगर@मुकेश सोलंकी
सरस्वती शिशु मंदिर में शुक्रवार, 14 नवंबर को दोपहर 12 बजे सप्त शक्ति महिला संगम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सभी समाजों की लगभग 250 महिलाएं सहभागी होंगी।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता होंगी — दुर्गा वाहिनी धार विभाग की विभाग संयोजिका श्रीमती दीपिका सोनी दीदी।
मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी श्रीमती चंदन बाला शर्मा उपस्थित रहेंगी।
इसके साथ ही सप्त शक्ति महिला संगम की प्रभारी एवं विद्यालय समिति सदस्य श्रीमती सीमा सुरेशचंद्र जैन, श्रीमती मंगला विजय कुमार जोशी, तथा श्रीमती निर्मला पंचाल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी।
कार्यक्रम दो घंटे का रहेगा जिसमें संघ शताब्दी वर्ष, स्वदेशी भावना जागरण, पर्यावरण संरक्षण और पंच परिवर्तन–कुटुंब प्रबोधन जैसे विषयों पर चर्चा होगी।
कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन श्रीमती उषा काग, रश्मि शर्मा और रिंकू पंड्या द्वारा किया जाएगा।




