मेघनगर

सरस्वती शिशु मंदिर मेघनगर में दीपावली मिलन समारोह संपन्न..!

#Jhabuahulchul

मेघनगर@मुकेश सोलंकी

सरस्वती शिशु मंदिर मेघनगर में आज हर्षोल्लास के साथ दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में थाना प्रभारी बरखड़े तथा विद्यालय समिति सदस्य निर्मला पंचाल उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर बरखड़े ने विद्यालय परिवार को संबोधित करते हुए कहा कि “शिशु मंदिर से हमेशा संस्कारी और प्रतिभाशाली विद्यार्थी निकलते हैं। यहां आकर मुझे अत्यंत आनंद हुआ।”
साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर सेल और डिजिटल सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी दीं।

कार्यक्रम का संचालन दीदी दीपिका सोलंकी ने किया।

अतिथियों का स्वागत विद्यालय की तीनों पाली प्रमुखों — उषा काग, रश्मि शर्मा और रिंकू पंड्या — ने किया।
प्रधानाचार्य धनराज काग ने अतिथियों का परिचय कराया, जबकि आचार्य राकेश शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

समारोह में सभी दीदी, आचार्य, सेवक-सेविका और वाहन चालकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने दीपोत्सव की शुभकामनाएँ एक-दूसरे को दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!