सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर निकली एकता अखंड यात्रा का थांदला में भव्य स्वागत…

#Jhabuahulchul
थांदला@उमेश पाटीदार
भारत को एक सूत्र मे पिरोने वाले अखंड भारत के शिल्पी एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वी जयंती के अवसर पर सरदार एकता यात्रा का आयोजन गुजरात से मध्यप्रदेश तक किया जा रहा है जिसका शुभारम्भ 5 मार्च को गुजरात के अहमदाबाद से हुआ।
6 मार्च को यात्रा का आगमन झाबुआ जिले मे हुआ जहाँ सर्वप्रथम पिटोल मे स्वागत किया उसके बाद थांदला मे यात्रा का भव्य स्वागत किया गया व पूरा नगर भ्रमण कर यात्रा नई कृषि उपज मंडी पहुंची यात्रा मे शामिल रथ जिसमे सरदार पटेल की प्रतिमा व उनके उपयोग की वस्तु रखी जिसमे मुख्य रूप से उनकी चरण पादुका थी जिसका सभी ने दर्शन लाभ लिए
कार्यक्रम थांदला की नई कृषि उपज मंडी मे आयोजित किया जहाँ यात्रा मे शामिल गोवर्धन भाई मन्नू भाई व अन्य यात्रा मे शामिल समाजसेवीयो ने बताया की सरदार पटेल के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने हेतु “सरदार एकता यात्रा” 40 दिनों में मध्यप्रदेश के 36 जिलों का प्रवास करेगी
कार्यक्रम मे क्षेत्रीय विधायक वीरसिंह भूरिया ने भी सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हे एकता का प्रतीक कहा पूर्व विधायक कलसिंह भाबर द्वारा कहा गया के एकता के प्रतीक सरदार पटेल की बहुत बड़ी मूर्ति आज देश को गौरवान्वित करती है।
कार्यक्रम मे नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पंडा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जसवंतसिंह भाबर पार्षद राजू धानक,धापू वसूनिया,माया सोलंकी,बंटी डामर आनंद चौहान, राजेश वसुनिया पाटीदार समाज के वरिष्ठ समाजसेवी प्रकाशचंद्र पाटीदार,आशीष पटेल,राजाराम पाटीदार, भगवानलाल पाटीदार, सुखराम पाटीदार, पंचाल समाज के अध्यक्ष जगदीश पंचाल,परमानंद पंचाल, हरीश पंचाल व अन्य समाज से भी समाजजन ने शामिल होकर एक स्वर मे जय सरदार सबके सरदार को एक स्वर मे कहकर एकता कायम रखने की बात कही।





