झाबुआ

सिविल अस्पताल कल्याणपुरा में राष्ट्रीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ…

#Jhabuahulchul 

कल्याणपुरा डेस्क। सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ सिविल अस्पताल कल्याणपुरा में किया गया। इस दौरान 14 वर्षीय बालिका को टीका लगाकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के अंतर्गत केवल 14 वर्ष की बालिकाओं को चिन्हित शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों पर निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण किया जाएगा। यह टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु प्रभावी माना जाता है। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी 14 वर्षीय बालिकाओं का समय पर टीकाकरण करवाकर उन्हें इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित करें।

इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुरा के बीएमओ डॉ. के. एस. कटारा, डॉ. बबलू बुंदेला, बीपीएम अभिलाष भूरिया, बीसीएम कमलेश अमलियार, बीईई बाबू मौर्य, एएनएम संगीता भूरिया सहित समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!