मेघनगर

सहकार भारती की जिला बैठक फूटतालब में संपन्न….!

#Jhabuahulchul 

मेघनगर@मुकेश सोलंकी 

सहकार भारती की जिला बैठक ग्राम फूटतालब में संपन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उदयपुर, राजस्थान से पधारे राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं डेयरी फेडरेशन राष्ट्रीय सदस्य डॉ. गीता एवं धर्मेंद्र डागी, साथ ही कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रदेश मंत्री संजय श्रीवास ने की।

बैठक की शुरुआत मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुई। मुख्य अतिथि डॉ. गीता ने सहकारिता के क्षेत्र में नई सहकारी समितियों एवं स्वयं सहायता समूहों के गठन पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए शासन द्वारा कई योजनाएँ संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ स्वयं सहायता समूहों को मिल रहा है।

कार्यक्रम में महिला प्रमुख दीपमाला बामनिया, बैंक प्रतिनिधि आनंदीलाल तिवारी, विक्रम बैरागी, दलावसुनिया, रमेश डामोर, सुजान हाड़ा, दर्शन नायक सहित सहकार भारती पदाधिकारी एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष गणेश प्रजापत ने किया एवं आभार जिला महामंत्री दिलीप डामोर ने व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!