सारंगी

शीतला माता पूजन के लिए मंदिरों में लगी कतार मां को लगाया ठंडे पकवानों का भोग…!

#Jhabuahulchul 

सारंगी@संजय उपाध्याय

शीतला सप्तमी पर मंगलवार को नगर सहित आसपास के क्षेत्र में माता शीतल की विशेष पूजा अर्चना की गई सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी विशेष रूप से महिला श्रद्धालु सोलह श्रृंगार करके माता के दर्शन पूजन के लिए मंदिर पहुंची

नगर के शीतला माता मंदिर पर विशेष तैयारी की गई थी उधर महिलाओं द्वारा माताजी को लगाए जाने वाले भोग के लिए एक दिन पहले ही भोजन सामग्री बनाई गई थी सप्तमी के दिन घरों में चूला नहीं जलाया जाता हे इसके चलते सोमवार को नगर के बाजार में बड़ी संख्या मे महिलाएं खरीदी करती नजर आई

माता की पूजन से रोग व्याधियों से रक्षा होती है

धार्मिक मान्यतानुसार शीतला सप्तमी के लिए माता सीता की पूजा करने से परिवार में सुख समृद्धि बनी रहती है तथा रोग व्याधियों से रक्षा होती है इसी मान्यता के चलते महिला एक दिन पहले ही घरों में भोजन तैयार कर उसे प्रसाद के रूप में सुरक्षित रखती है अगले दिन प्रातः काल उस भोजन को माता शीतला को अर्पित कर पूजा अर्चना करती है एवं अपने परिवार , घर में सुख शांति के लिए मां से प्रार्थना करती है

सूर्योदय से पूर्व वही आरंभ हो जाती है पूजा

ओंकारेश्वर भोलेनाथ मंदिर प्रांगण पर स्थित शीतला माता मंदिर सहित ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगना प्रारंभ हो जाती है कई महिलाएं सूर्योदय से पहले मंदिर पहुंचकर माता का पूजन करती है वही बड़ी संख्या में पुरुष श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन करते हैं और नारियल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं मंदिर पर व्यवस्था के लिए प्रजापत समाज का विशेष सहयोग रहता है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!