करवड़

शासकीय बालक हाई स्कूल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया…

#Jhabuahulchul 

करवड़@सूरज गामड़ 

ग्राम करवड़ में 77वा गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया स्कूल परिसर में राष्ट्रीय ध्वज को प्राचार्य राकेश यादव के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात स्कूल की सभी छात्र-छात्राओं ने वाद्य यंत्र के साथ प्रभात फेरी निकाली स्कूल परिसर से प्रारंभ होकर पंचायत भवन पहुंची पंचायत भवन पर उप सरपंच राजेश पाटीदार के द्वारा झंडा ध्वजारोहण किया गया यहां से बस स्टैंड होते हुए जय मां अंबे माता मंदिर परिसर पहुंचे वहां पर रिटायर बैंक मैनेजर गोवर्धन खेरावत के द्वारा झंडा ध्वजारोहण किया गया और सभी ने तिरंगे को सलामी दी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति के गीतों पर एवं आदिवासी नृत्य कर देश भक्ति का संदेश दिया स्कूल परिसर में छात्र-छात्राओं को परितोषित एवं प्रमाण पत्र अतिथियों के द्वारा वितरित किया। अतिथियों के रूप में सरपंच विकास बाबूलाल गामड़ उप सरपंच राजेश पाटीदार भेरू सिंह चौहान सूरज गामड़ नाथू लाल जी सिनम भीम सिह कटारा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संभव गामड़ के द्वारा किया गया एवं आभार व्यक्त जैन श्रीवास्तव के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के पश्चात सभी छात्र-छात्राओं को मिठाई वितरित की।

पुलिस चौकी करवड़ पर चौकी प्रभारी प्रहलाद सिंह चुंडावत के द्वारा झंडा ध्वजारोहण किया गया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!