Uncategorized

शारदीय नवरात्रि के छठवें दिन मां के भक्तों का उमड़ा जन सैलाब………..माता बहनों ने मां के दरबार में जमकर उत्साह उमंग के साथ खेला गरबा नृत्य।

झकनावदा@नारायण राठौड़

सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति झकनावदा गरबा महोत्सव में शारदीय नवरात्रि के छठवें दिन माताओं और बहनों की कतार बढ़ती हुई नजर आई । छोटी बहने राजस्थानी , मराठी वेशभूसा में गरबा नृत्य कर मनमोहक प्रस्तुति पेश कर , बहन प्रिया वैष्णव द्वारा अपनी मधुर वाणी से शानदार गरबा की प्रस्तुति दे कर माताओं बहनों को गरबा नृत्य करवा रही है । 

 *फलाहारी के यह रहे लाभार्थी*

शारदीय नवरात्रि के दौरान नगर के सामाजिक संगठन और नगर के गणमान्य श्रद्धालु द्वारा प्रतिवर्ष नवरात्रि में फलाहार जैसे फरियाली खिचड़ी, केसर युक्त दूध, आदि का आयोजन किया जाता है उसी के तहत कल नवरात्रि के छठवें दिन याराना ग्रुप के ऋषभ राठौड़, रविंद्र राठौड़, अर्जुन मकवाना,प्यारेलाल प्रजापत, प्रकाश परवार द्वारा मां अम्बे के दरबार में साबूदाना फरियाली का वितरण किया गया।

*भाजपा मंडल अध्यक्ष भी पहुंचे मां अम्बे के दरबार में*

मां अम्बे के दरबार में अपनी पूरी टीम के साथ दर्शन करने पहुंचे झकनावदा भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राठौर, ठाकुर परीक्षित सिंह राठौर, श्रेणिक कोठारी ,फकीरचंद माली ,लक्की राठौड़ , अर्जुन राठौड़ आदि ।

उक्त आयोजन में छठवें दिन की महा प्रसादी ओर महाआरती के लाभार्थी ओम प्रकाश जी सेठिया , विक्की सेठिया, अर्पित सेठिया सपरिवार रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!