Uncategorized

सारंगी में 24 घंटे के भीतर पुनः स्थापित हुई बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा।

सारंगी@संजय उपाध्याय 

बीती रात कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी गई थी। इस घटना को प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान में लिया। समाजजन के सहयोग और प्रशासनिक तत्परता से नई प्रतिमा मंगवाकर 24 घंटे के भीतर पुनः स्थापित कर दी गई।

प्रतिमा स्थापना के दौरान पुलिस अधीक्षक झाबुआ शिवदयाल गुर्जर के निर्देश पर एसडीओपी अनुरक्ति शबनामी, तहसीलदार अनिल बघेल, नायब तहसीलदार अंकिति भेड़े, पेटलावद थाना प्रभारी टीआई निर्भयसिंह भूरिया, चौकी प्रभारी दीपक देवेरे सहित सारंगी चौकी स्टाफ मौके पर मौजूद रहा।

प्रशासन की तत्परता से वादे के अनुसार प्रतिमा की पुनः स्थापना होते ही समाज में संतोष का माहौल देखने को मिला। बाबा साहेब के अनुयायियों ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि भविष्य में इस तरह की घटना दोहराई न जाए, इसके लिए प्रशासन को ठोस कदम उठाने चाहिए। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि आगे भी ऐसी हरकत होती है तो समाजजन बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!