सारंगी

सारंगी में शव रखकर चक्का जाम: 42 नामजद पर प्रकरण दर्ज, जल्द होंगी गिरफ्तारियां, 42 नाम की पूरी लिस्ट पढ़ने के लिए पढ़ें पूरी खबर…!

#Jhabuahulchul 

सारंगी@संजय उपाध्याय

झाबुआ जिले की पेटलावद तहसील अंतर्गत ग्राम सारंगी में शुक्रवार को उस समय तनाव की स्थिति निर्मित हो गई थी , जब पेटलावद–बदनावर मार्ग पर माही नदी पर सड़क दुर्घटना में उपचार के दौरान युवक की मृत्यु के बाद आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों ने शव को मार्ग पर रखकर चक्का जाम कर दिया। घटना के चलते मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

जानकारी के अनुसार दुर्घटना में युवक की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी। घटना से आक्रोशित परिजन एवं ग्रामीण दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए। उन्होंने मृतक का शव पेटलावद–बदनावर मार्ग पर रखकर प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया। प्रदर्शन के दौरान मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सूचना मिलते ही पेटलावद पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को आश्वासन दिया कि दुर्घटना के संबंध में विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। हालांकि काफी समझाइश के बाद भी प्रदर्शनकारी चक्का जाम समाप्त करने को तैयार नहीं हुए और लंबे समय तक मार्ग अवरुद्ध रहा।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। थाना प्रभारी निर्भय सिंह भूरिया ने बताया कि शांति व्यवस्था भंग करने, शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने तथा मार्ग अवरुद्ध करने के आरोप में 42 नामजद व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 301, 191(2), 126(2) एवं 308(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा संबंधित आरोपियों की पहचान कर ली गई है तथा उनकी शीघ्र गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।

इधर, घटना के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। प्रशासन ने आमजन से शांति बनाए रखने और कानून व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।

जिन 42 नामजद पर एफआईआर हुई है , पुलिस के अनुसार उनके नाम निम्न है

1. दिनेश पिता कालू डामर
2. रोहित पिता प्रकाश डामर
3. प्रकाश पिता बाबूलाल डामर
4. राजेश मुनिया
5. गोकुल पिता मांगीलाल वसुनिया
6. शंकर पिता दिनेश
7. अर्जुन पिता शांतिलाल
8. करण सिंह पिता जगदीश डामर
9. घनश्याम पिता लक्ष्मण डामर
10. रायचंद मोरी
11. रोहित
12. भागीरथ पिता नानूराम खराड़ी
13. गोपाल पिता सोहन मचार
14. शोभाराम पिता रमेश
15. गंगाराम पिता पन्नालाल डामर
16. राकेश पिता कालू खराड़ी
17. विक्रम मोरी
18. भरत पिता मांगीलाल मंडलोंई
19. बलराम मोरी
20. राधेश्याम पिता हीरालाल डामर
21. नागू पिता रामा खराड़ी
22. दीपक पिता दिनेश
23. पवन पिता बाबू डामर
24. भागीरथ पिता कोदर मंडलोई
25. पुना पिता हीरालाल डामर
26. बबलु पिता वर्दु डामर
27. दिनेश पिता सोहन मचार
28. राधेश्याम पिता प्रकाश भाबर
29. हीरालाल पिता धना डामर
30. घनश्याम पिता कालू खराड़ी
31. विष्णु पिता भवर डामर
32. ईश्वर पिता रणछोड़ डामर
33. रमेश पिता रतन डामर
34. भैरू पिता मोती मेडा
35. बंसीलाल पिता रामा वसुनिया
36. रामा पिता दिनेश भूरिया
37. भुवान पिता कोदा मेडा
38. गिरधारी
39. नीमा बाई पति पंकज डामर
40. सजन भाई पति गिरधारी
41. शरदबाई पति कालू डामर
42. नंदी बाई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!