सारंगी में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान आयोजित..

सारंगी@संजय उपाध्याय
झाबुआ जिले के सारंगी मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, उनकी भूमिका तथा राष्ट्र सेवा के संकल्प को लेकर आठ सत्रों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में श्यामजी ताहेड ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया द्वितीय सत्र में समर्थ उपाध्याय, तृतीय सत्र में राजेश वसुनिया (जिला महामंत्री), चतुर्थ सत्र में सुनील पांडा (नगर परिषद अध्यक्ष थांदला), पंचम सत्र में दौलत भावसार (पूर्व जिला अध्यक्ष) तथा षष्ठम सत्र में सोमसिंह सोलंकी (प्रदेश मंत्री, अजजा मोर्चा) ने मार्गदर्शन दिया।
सप्तम सत्र में सुश्री निर्मला भूरिया (कैबिनेट मंत्री, म.प्र. शासन) तथा अष्टम सत्र में लक्ष्मण सिंह नायक (पूर्व जिला अध्यक्ष) ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यों और विचारधारा पर विस्तार से जानकारी दी।
सारंगी मंडल अध्यक्ष पप्पू लाल गामड़ ने पूरे प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन पर विशेष ध्यान दिया प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रभारी हेमेन्द्र सिंह राठौर रहे वक्ताओं ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं में वैचारिक स्पष्टता लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पप्पू लाल गामड़, ने प्रशिक्षण अभियान कार्यक्रम सफल संपन्नता पर विशेष ध्यान दिया कार्यक्रम का संचालन महामंत्री पवन गुर्जर ने किया ओर कार्यक्रम का आभार महामंत्री रामचन्द्र भुरिया ने माना इस अवसर पर भाजपा मंडल के सभी पदाधिकारी और मोर्चा, प्रकोष्ठ के व जिला पदाधिकारी व अध्यक्ष व पदाधिकारी और कार्यकर्ता एवं भाजपा के वरिष्ठ, जेष्ठ, श्रेष्ठ ओर सक्रिय कार्यकर्ता एवं जनपथ सदस्य व सरपंच गण उपस्थित रहे।




