सारंगी

सारंगी में शिव भक्तों ने निकाली कांवड़ यात्रा,,सारंगी से कोटेश्वर महादेव तक निकली कावड़ यात्रा,,भाजपा मंडल ने कांवड़ियों का किया स्वागत..!

#Jhabuahulchul 

सारंगी@संजय उपाध्याय

ओंकारेश्वर महादेव मंदिर सारंगी से कोटेश्वर महादेव मंदिर (धार) तक कावड़ियों की पैदल यात्रा का आयोजन किया गया जिसमे ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। जिसमे महिलाओ एवं बच्चों ने भी बढ़ चढ़ के भाग लिया। यात्रा आज सुबह सारंगी से प्रात 8 बजे कोटेश्वर महादेव मंदिर के लिए प्रस्थान किया ।जो शाम को 7 बजे करीब पहुचेगी। सोमवार सुबह महादेवजी को जलाभिषेक करेगे।

भाजपा मंडल ने किया कावड़ियों का स्वागत

पंचमुखी हनुमान मंदिर मोहनपुरा पर भाजपा सारंगी मंडल के द्वारा एवं नवनियुक्त मंडलअध्यक्ष पप्पूलाल गामड़ के नेतृत्व में भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ कांवड़ यात्रीयों को फलाहार में केले का वितरण किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता परमानंद पाटीदार सरपंच फुन्दिबाई मैडा़, सरपंच संघ अध्यक्ष दिनेश गणावा , युवा मोर्चा जिला मंत्री महैन्द्र सिंह चंद्रावत, पिछड़ा वर्ग जिला मंत्री पवन गुर्जर,रामचन्द्र भूरिया ,जयराज भट्ट , हर्षवर्धन सिंह , सुरेश चंद्र परिहार,राजकुमार पालिवाल,दिपक पाटीदार बोडायता,, देविसिंग निनामा ,जनपद सदस्य,भेरुलाल,, अर्जुन डामर, सोमसिंह, पप्पू लाल डामर, प्रकाश गामड़ आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!