संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती पर साप्ताहिक कार्यक्रमों की श्रृंखला, 31 जनवरी से 7 फरवरी तक होंगे आयोजन…

#Jhabuahulchul
पेटलावद डेस्क। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, जिला झाबुआ द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के अवसर पर साप्ताहिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 31 जनवरी से 7 फरवरी 2026 तक जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित होंगे। कार्यक्रमों की रूपरेखा जिला अजा मोर्चा अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद जगदीश जाटव द्वारा जारी की गई है।
कार्यक्रमों की शुरुआत 30 जनवरी 2026 को पत्रकार वार्ता से होगी, जो संत रविदास मंदिर, पेटलावद में आयोजित की जाएगी। इसके पश्चात 31 जनवरी को स्वच्छता कार्यक्रम एवं दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
1 फरवरी को तेल चित्र प्रतिमा पर माल्यार्पण, पूजन-अर्चन, मंदिर दर्शन एवं संत सम्मान कार्यक्रम आयोजित होगा। एवं नगर में एक शोभायात्रा का आयोजन भी किया जाएगा। जिस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक महिला एवं बाल विकास मंत्री सू श्री निर्मला भूरिया एवं नगर परिषद अध्यक्ष ललिता योगेश गामड़ उपस्थित रहेंगे। इसके बाद 2 फरवरी से 7 फरवरी तक जिले के विभिन्न ग्रामों एवं नगरों में उपदेश संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें समाज के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, मंत्री, सांसद, नगर परिषद अध्यक्ष एवं समाजसेवी अपने विचार रखेंगे। सभी कार्यक्रमों में संत गुरु रविदास के विचारों, सामाजिक समरसता, समानता और बंधुत्व के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। आयोजकों ने समाज के सभी वर्गों से कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है।




