खवासा

संकल्प से समाधान अभियान के तहत ग्राम सभा, मतदाता जागरूकता की दिलाई शपथ…

#Jhabuahulchul 

खवासा@आनंदीलाल सिसोदिया/आयुष पाटीदार 

गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिनांक 24 जनवरी 2026 को ग्राम पंचायत भवन कार्यालय में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शासन द्वारा संचालित संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत केंद्र एवं राज्य शासन की सभी महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी गई। ग्राम सभा में ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण तथा विकास कार्यों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सभी बीएलओ द्वारा उपस्थित जनों को शपथ दिलवाई गई, जिसमें सभी से अपने मताधिकार का प्रयोग करने तथा दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया।

इस विशेष ग्राम सभा में ग्राम पंचायत के सचिव, मोबालाइजर,  सरपंच, उपसरपंच, पंचगण सहित सभी कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!